फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम का आदेश ठेंगे पर, मनमर्जी से पहुंचते अफसर

विज्ञापन
डीआईओएस कार्यालय खाली पड़ी कुर्सी। संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने सभी अफसरों को सुबह 9:30 से 11 तक अपने कार्यालय में उपस्थित रहकर फरियादें सुनने की हिदायत दी है। इसके बावजूद अफसर अपने रवैये में सुधार नहीं कर रहे हैं। शासन से निर्धारित किए गए समय के बाद भी अफसर घंटों देरी से कार्यालय आ रहे है। पड़ताल में उनके दफ्तरों में लगी घड़ी और खाली पड़ी कुर्सी हकीकत बयां करती दिखी।
विज्ञापन

वहीं दफ्तरों के बाहर खड़े फरियादी साहब का इंतजार करते देखे गए। मामला संज्ञान में आया तो जिम्मेदार कार्रवाई की बात कह रहे हैं। मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार ने कहा कि सभी अधिकारियों को अपने-अपने विभागों में समय से पहुंचने के निर्देश है। इसके बाद भी यदि कोई समय से नहीं पहुंच रहा है तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। देर से आने वालों से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।
समय 10:15 सुबह-डीआईओएस कार्यालय
डीआईओएस चंद्रशेखर मालवीय अपने दफ्तर में नहीं दिखे। सुबह 10:15 तक उनकी कुर्सी खाली थी। सारे कर्मचारी आ गए थे, पर साहब गायब रहे। कार्यालय में स्कूल संबंधी समस्या को लेकर कई शिक्षक उनसे मिलने पहुंचे थे।
विज्ञापन

समय 10:22 सुबह-जिला कृषि अधिकारी कार्यालय
जिला कृषि अधिकारी कार्यालय में नहीं मिले। इसके साथ कृषि विभाग के कर्मचारियों में भी कुल चार लोग ही 10:22 बजे तक उपस्थित थे। कई पटल खाली पड़े थे। बूढ़ादाना गांव के किसान रामखिलावन बाहर बैठकर साहब का इंतजार कर रहे थे। बताया कि वह किसान सम्मान निधि व अन्य काम से उनसे मिलने आए हैं।
समय 10:24 सुबह, जिला पंचायती राज अधिकारी कार्यालय
डीपीआरओ कार्यालय में गांवों की समस्या को लेकर कई लोग खड़े थे। उसी में एक मुरादगंज निवासी अखिलेेश ने बताया कि गांव में हो रही कुछ समस्या के निस्तारण के लिए साहब से मिलने के लिए दो दिन से आ रहे हैं, लेकिन साहब दफ्तर में देरी से आ रहे हैं। जिस कारण ज्यादा समय फरियादियों को नहीं दे पाते हैं और समस्याएं अधूरी रह जाती हैं।

जिला कृषि अधिकारी कार्यालय में खाली कुर्सी। संवाद- फोटो : AURAIYA

जिला पंचायती राज कार्यालय में खाली पड़ी कुर्सी। संवाद- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें