फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: सात राजकीय स्कूलों में 37 लाख रुपये से बनेंगी कक्षाएं

Sat, 27 Dec 2025 12:44 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। राजकीय स्कूलों में छात्रों की संख्या बढ़ाने की कवायद शुरू कर दी गई है। इसके तहत जिले के सात राजकीय स्कूलों को चुना गया है, जहां 37 लाख रुपये से अतिरिक्त कक्षाओं का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी की अध्यक्षता वाली समिति ने इसका प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। इन स्कूलों में कक्षाएं कम होने से सीटों की संख्या नहीं बढ़ पा रहीं थीं।

राजकीय स्कूलों में छात्रों की संख्या न बढ़ने के संदर्भ में प्रधानाचार्याें से बात की गई तो कुछ ने बताया कि स्कूल में अतिरिक्त कक्षाएं नहीं हैं। अगर छात्र बढ़ते भी हैं तो उनको बैठाने की व्यवस्था नहीं है।
इस पर जिला विद्यालय निरीक्षक को जांच कर ऐसे स्कूलों की सूची तैयार करने को कहा गया। निरीक्षण कर स्कूलों की व्यवस्थाएं देखीं गईं तो मानपुर, नसीराबाद, करमूपुर, भैसोल, अयाना, एरवाकटरा व सहार में अतिरिक्त कक्षाओं की आवश्यकता महसूस की गई।
विज्ञापन


इन स्कूलों में एक-एकअतिरिक्त कक्षाओं के निर्माण के लिए 37 लाख रुपये खर्च होने का आकलन किया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक ने यह प्रस्ताव प्रोजेक्ट अलंकार के तहत जिलाधिकारी की अध्यक्षता वाली कमेटी के समक्ष प्रस्तुत किया। प्रस्ताव पास होने के बाद इन स्कूलों में कक्षाओं का निर्माण शुरू कराया जाएगा।

सात राजकीय स्कूलों में अतिरिक्त कक्षाओं की आवश्यकता महसूस की गई थी। इन स्कूलों में छात्र संख्या बढ़ सकती है। जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार मौर्य ने बताया कि
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें