फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: सर्दी की छुट्टी के बाद शुरू होगा निपुण आकलन

Sat, 27 Dec 2025 12:43 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जिले में चिह्नित 100 के करीब परिषदीय स्कूलों के बच्चों का निपुण आकलन अब सर्दी की छुट्टी के बाद होगा। दिसंबर माह में प्रस्तावित यह अभियान अब 27 जनवरी से शुरू होगा।
विज्ञापन

इसके लिए डीएलएड प्रशिक्षुओं के जनवरी माह के पहले सप्ताह में प्रशिक्षण शुरू हो जाएंगे। महानिदेशक स्कूल शिक्षा की ओर से जारी किए गए निर्देश के बाद जिले में निपुण आकलन की तैयारी शुरू कर दी गई है। परिषदीय विद्यालयों में निपुण आकलन 27 जनवरी से शुरू होंगे।
यह आकलन एप के जरिये ऑनलाइन किया जाएगा। इसे फरवरी तक पूरा किया जाना है। इस आकलन में बच्चों के अक्षर ज्ञान बारीकी समझी जाएगी। इसमें सर्वे में कक्षा एक व दो के बच्चों की भाषा व गणित की दक्षता का आकलन करने के लिए इस बार नोटों को चुना गया है।
विज्ञापन

डीएलएड प्रशिक्षु ऑनलाइन एप के जरिये कक्षा एक के बच्चों को 20 रुपये तक के नोट और सिक्कों की पहचान कराएंगे। इन्हें सही बता पाने वाले बच्चों को ही निपुण माना जाएगा। वहीं कक्षा दो के बच्चों से 100 रुपये तक की नोट की पहचान कराई जाएगी। भाषा में शब्दों की पहचान, मिलाकर शब्दों को पढ़ने की दक्षता भी देखी जाएगी।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि 27 जनवरी से जिले में निपुण आकलन शुरू होगा। इसे लेकर डीएलएड प्रशिक्षुओं का प्रशिक्षण शुरू कराए जा रहे हैं। चयनित स्कूलों में यह काम फरवरी माह में पूरा करा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें