फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: प्राथमिक विधालय तेजलपुर में कक्षाओं में भरा पानी, नहीं हो सकी पढ़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल। ब्लॉक क्षेत्र के हाईवे के किनारे बसे गांव तेजलपुर में स्थित प्राथमिक विद्यालय में पहली बरसात में हुए जलभराव से शिक्षक से लेकर छात्र-छात्राएं परेशान नजर आए। कक्षाओं व रसोईघर में पानी भर जाने से कक्षाएं नहीं लगीं। जल भराव की समस्या के चलते स्कूल का भवन भी जर्जर हो गया है।
विज्ञापन


शनिवार सुबह से हुई लगातार बारिश से जहां जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया तो क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय तेजलपुर में जल भराव के चलते कक्षाएं नहीं लग सकीं। जल भराव के चलते जर्जर हो रहे स्कूल के भवन में कक्षाएं लगने से ग्रामीण भी डरे रहते है। कब कोई हादसा हो जाये। प्राथमिक विद्यालय तेजलपुर में जल भराव की समस्या काफी पुरानी है। बारिश के बाद पानी कक्षाओं सहित रसोईघर आदि में भर गया। सुबह विद्यालय पहुंचे प्रधानाध्यापक सहित अध्यापकों ने सामान को पानी से निकाला तथा अधिकारियों को सूचना दी। विद्यालय की प्रधानाध्यापक मीना ने बताया कि प्रत्येक बरसात में स्कूल में जलभराव हो जाता है। जिससे भवन भी जर्जर हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें