फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: सीएमएस 50 शैय्या से जिलाधिकारी ने मांगा स्पष्टीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जिला मुख्यालय ककोर सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित की गई। इसमें जिलाधिकारी ने योजनाओं का बिंदुवार समीक्षा की। इस दौरान डीएम ने स्वास्थ्य कार्यक्रमों के संचालन में खामियां पाए जाने पर सीएमएस से स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी नेहा प्रकाश ने संस्थागत प्रस्ताव, 108 व 102 एंबुलेंस, पोषण पुनर्वास केंद्र, टीकाकरण कार्यक्रम, परिवार नियोजन कार्यक्रम, यूपी हेल्थ डैशबोर्ड, क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा की। इसमें खामियां मिलने पर डीएम ने 50 शैय्या अस्पताल की सीएमएस डॉ. मंजू सचान से स्पष्टीकरण तलब किया है। साथ ही जिला संयुक्त चिकित्सालय में आवश्यक सुधार हेतु निर्देश जारी किए।
बैठक में जिलाधिकारी ने प्रभारी चिकित्सा अधीक्षकों को व्यक्तिगत ध्यान देते हुए आवश्यक कार्रवाई करते हुए सीएचसी पर सिजेरियन प्रसव कराए जाने को निर्देशित किया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुनील कुमार वर्मा, अपर चिकित्साधिकारी डॉ. शिशिर पुरी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें