फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: जलभराव में डूब गए सफाई के दावे

Tue, 21 Jul 2026 12:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो -15- अजीतमल के राजीव नगर में लोगो के दरवाजे भरा बरसात का पानी। संवाद
विज्ञापन
अनंतराम (औरैया)। रविवार रात व सोमवार को हुई बारिश से नगर पंचायत अजीतमल के नाला सफाई के दावों की पोल खुल गई है।
विज्ञापन

नगर के अधिकतर वार्डों में गलियां जलमग्न हो गई। सबसे ज्यादा दिक्कत राजीव नगर व सूर्य नगर के करीब 500 लोगों को हो रही है। यहां दो गंदे तालाब उफनाने से जलभराव के कारण वार्ड के लोग अपने घरों में कैद होकर रह गए हैं।
इस मोहल्ले में दो तालाब हैं। इनकी काफी समय से सफाई नहीं हुई है। हर बार बरसात में ये तालाब ओवरफ्लो हो जाते हैं। पंद्रह दिन पहले भी राजीव नगर में गलियां जलमग्न हो गई थीं। उसके बाद तत्कालीन एसडीएम निखिल राजपूत भी मौके पर पहुंचे थे और मोहल्ले के लोगो को सप्ताह भर में समाधान का भरोसा दिया था। इसके बावजूद लोगों की समस्या का समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन

रविवार की रात से हो रही बारिश ने एक बार फिर लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। जलभराव की समस्या से राजीव नगर वार्ड के सभासद के घर के बाहर सीढ़ियों तक पानी पहुंच गया है। उनका कहना है कि तालाब की सफाई न होने से उसकी तलहटी में करीब चार फुट तक काई जमा हो चुकी है। इससे तालाब ओवरफ्लो हो जाता है। वहीं नाला सफाई न होने से जलनिकासी का कोई साधन नहीं है। इससे मोहल्लों में पानी भरा है।
विज्ञापन


लोग बोले-जलभराव से निजात नहीं
जलभराव की समस्या लंबे समय से है। नगर पंचायत का तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा हो गया है, लेकिन जलभराव से निजात नहीं मिल सकी। अंकू
नगर पंचायत क्षेत्र में अधिकतर गलियां खुदी हुई पड़ी हैं और उनमें बरसात का पानी भरा हुआ है। इससे लोगों को निकलने में परेशानी हो रही है। प्रदुम्न तोमर
-
वर्जन
बरसात के बाद पंपिंग सेट से पानी निकाला जाएगा। समस्या के स्थाई समाधान के लिए प्रयास किया जा रहा है।-अखिलेश चक, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि

फोटो -15- अजीतमल के राजीव नगर में लोगो के दरवाजे भरा बरसात का पानी। संवाद

फोटो -15- अजीतमल के राजीव नगर में लोगो के दरवाजे भरा बरसात का पानी। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें