फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: 24 घंटे बारिश... खुली नाला सफाई की पोल, दावे गोलमोल

Tue, 21 Jul 2026 12:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो -20- बिधूना में बारिश से पानी से लबालब हुए खेत में धान रोपाई के लिए रखी पौध। संवाद
विज्ञापन
औरैया। शहर सहित जिले के कस्बों व गांवों में रविवार रात से शुरू हुई बारिश सोमवार की शाम तक जारी रही।
विज्ञापन

इस बारिश से गली-मोहल्लों में जगह-जगह जलभराव हो गया। लोग नाला सफाई अभियान के गोलमोल दावों को कोंसते हुए गंदे पानी से निकलते रहे। हालांकि बारिश से अधिकतम पारा तीन डिग्री गिर गया।
मौसम विभाग के अनुसार 24 घंटे के अंदर करीब 7.2 एमएम (मिलीमीटर) बारिश हुई। अधिकतम तापमान 32 डिग्री से लुढ़ककर 29 डिग्री रह गया। न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा। इस बारिश ने लोगों को उमस और गर्मी से बड़ी राहत दी है लेकिन शहर और कस्बों में जलभराव ने नाला सफाई अभियान की पोल खोल दी। ॉ
विज्ञापन

शहर के जालौन रोड पर स्थित यमुना पुल पर बारिश का पानी भर गया। इसी तरह से शहर के मोहल्ला ब्रम्हनगर, नरायनपुर, सत्तेश्वर, ओमनगर, पछैयां बस्ती, गुमटी मुहाल में जलभराव हो गया।
वहीं शहर के दिबियापुर रोड पर जलभराव होने से वाहनों का आवागमन काफी हद तक प्रभावित रहा। दिबियापुर कस्बा में ओवरबि्रज के नीचे जलभराव देखने को मिला। कंचौसी में बारिश से औरैया रोड, स्टेशन रोड, क्रॉसिंग रोड, महिपाल पुरवा व नहर पुल पर जलभराव हो गया, इससे वाहनों की रफ्तार थम गई।
-
नाले उफनाए तो नगर पंचायत अध्यक्ष बोलीं-बारिश अधिक हुई
अजीतमल। कस्बे में कोतवाली के बाहर से लेकर अन्य मार्गों पर जलभराव की स्थिति बनी रही। सड़कों पर वाहन जलभराव के बीच निकले। बारिश ने नगर पंचायत बाबरपुर-अजीतमल की सफाई व्यवस्था की हकीकत बयां कर दी।
बरसात से पहले नालों की सफाई के बड़े-बड़े दावों के बावजूद बारिश में ही अधिकांश नाले उफना गए। पुराने मुगल रोड पर इंटर कॉलेज से लेकर बाबरपुर बाजार तक, तहसील गेट और कोतवाली के सामने की सड़कें तालाब जैसी नजर आईं। फुटपाथों और दुकानों के सामने पानी भर जाने से ग्राहक दुकानों तक नहीं पहुंच सके इससे व्यापारियों को नुकसान उठाना पड़ा।
वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष आशा चक ने बताया कि बरसात से पहले नालों की सफाई कराई गई थी लेकिन कम समय में अधिक बारिश होने के कारण जल निकासी प्रभावित हुई। अधिकांश स्थानों से पानी निकाल दिया गया है और समस्या वाले पॉइंट को प्राथमिकता के आधार पर ठीक कराया जाएगा। (संवाद)

कंचौसी में फॉल्ट, पूरे दिन बिजली गुल
कंचौसी। कस्बा समेत आसपास के गांवों में बारिश से उत्पन्न हुए बिजली संकट ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दीं। असेनी पावर हाउस से जुड़े नौगवां फीडर व बिहारीपुर उपकेंद्र की लाइनों में जगह-जगह फॉल्ट होने से विद्युत आपूर्ति ठप हो गई।
पूरे दिन बिजली गायब रहने से लोग मोबाइल चार्ज करने तक के लिए परेशान दिखे। वहीं बिजली आधारित कारखाने भी बंद रहे। जेई सतीश जायसवाल ने बताया कि बारिश के कारण हुए फॉल्ट को दुरुस्त किया जा रहा है। मौसम साफ होने और बारिश थमने के बाद ही आपूर्ति बहाल हो सकेगी। (संवाद)
-
धान और बाजरा को मिली संजीवनी
औरैया। पिछले 15 दिन से बारिश की राह देख रहे किसानों के लिए सोमवार का दिन राहत लेकर आया। धान और बाजरा की फसलों को संजीवनी मिल गई। बारिश से खेत पानी से भर गए। ऐसे में किसान खुश होकर बारिश के दौरान धान रोपाई में जुट गए। इस बारिश ने बाजरा और तिल की बोआई का रास्ता भी साफ कर दिया है।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि इस बारिश से अब अगले 15 से 20 दिनों तक फसल सिंचाई की चिंता खत्म हो गई है। कृषि वैज्ञानिक डॉ. रामपलट ने बताया कि रविवार से शुरु हुई बारिश से सोमवार रात तक हुई है। आगामी तीन दिनों तक मौसम ऐसा ही रहने की उम्मीद है। धान की रोपाई के लिए यह अनुकूल समय है। (संवाद)

फोटो -20- बिधूना में बारिश से पानी से लबालब हुए खेत में धान रोपाई के लिए रखी पौध। संवाद

फोटो -20- बिधूना में बारिश से पानी से लबालब हुए खेत में धान रोपाई के लिए रखी पौध। संवाद

फोटो -20- बिधूना में बारिश से पानी से लबालब हुए खेत में धान रोपाई के लिए रखी पौध। संवाद

फोटो -20- बिधूना में बारिश से पानी से लबालब हुए खेत में धान रोपाई के लिए रखी पौध। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें