फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मशाल जुलूस निकालकर जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। वेतन विसंगतियां, लंबित समस्याएं, पुरानी पेंशन बहाली समेत 14 सूत्री मांगों को लेकर शनिवार शाम तीन संगठनों के पदाधिकारियों ने एक साथ मशाल जुलूस निकाला। शहर के मुख्य मार्गों पर भ्रमण के बाद कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा और शीघ्र समस्या निराकरण की मांग की। मांगों का निस्तारण न होने पर प्रदर्शन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

50 शय्या अस्पताल में रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद, कर्मचारी संयुक्त परिषद जिला और कर्मचारी संघ के पदाधिकारी एकत्र हुए। सभी कर्मचारियों ने लंबित समस्याओं को लेकर नाराजगी जताते हुए जमकर नारेबाजी की और आक्रोश जताया। इसके बाद सभी कर्मचारियों ने मशाल जुलूस निकाला। यह मशाल जुलूस इटावा रोड होते हुए जिलाधिकारी के आवास पहुंचे। जहां प्रदर्शनकारियों ने 14 सूत्री मांगों को लेकर मुख्यमंत्री संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा को सौंपा।
रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद शाखा के अध्यक्ष आरएन दुबे ने बताया कि सभी संगठन निजीकरण के विरोध में, पुरानी पेंशन बहाली, लंबित समस्याओं को पूरा करने, वेतन विसंगतियां, ठेकेदार प्रथा को समाप्त किए जाने आदि मुख्य मांगों को लेकर प्रदर्शन किया है। इस मौके पर अशोक कुमार सिंह, अवधेश दुबे, आरएन दुबे, ईश्वर आनंद शुक्ला, ब्रजेंद्र सिंह, अशोक कुमार, अंशुल, पंशुल, अब्दुल रसीद, दिनेश बाबू सविता, लालमन, ऊषा देवी आदि कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें