फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरीक्षण में मिली खामियां, जेई से जवाब तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जिले में चल रहे ओटीएस अभियान के दौरान अधीक्षण अभियंता ने बिधूना तहसील क्षेत्र का निरीक्षण किया। क्षेत्र में पेट्रोल पंप चौराहे के पास पहुंचने पर उपभोक्ताओं ने बिल जमा न होने की शिकायत की। जिस पर अधीक्षण अभियंता ने एसडीओ को फटकारा व जेई को नोटिस देकर जबाव तलब किया है।
विज्ञापन

बिधूना पहुंचे अधीक्षण अभियंता दिनेश कुमार दोहरे ने एक मुश्त समाधान योजना के तहत लगाए गए कैंपों पर जाकर पड़ताल की। साथ ही बिजली अधिकारियों व कर्मचारियों को लोगों को योजना का अधिक से अधिक लाभ दिलाने के लिए कहा। कस्बे में चेकिंग के दौरान अधीक्षण अभियंता को पेट्रोल पंप चौराहा के पास पहुंचते ही लोगों ने बिल न जमा होने की शिकायत की। इस पर अधीक्षण अभियंता ने एसडीओ को फटकार लगाते हुए जेई को नोटिस जारी किया। अधीक्षण अभियंता ने हरचंदपुर स्थित बिजली केंद्र का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें