दिबियापुर (औरैया)। दिबियापुर पुल पर ट्रक खराब होने से जाम लग गया। जिससे टीईटी परीक्षा देने जा रहे परीक्षार्थियों को काफी परेशानी हुई। परीक्षार्थी वाहनों से उतरकर पैदल ही भागकर केंद्रों की तरफ जाते दिखे।
बेला रोड पर सुबह एक ट्रक खराब हो गया। जिससे जाम लग गया। सुबह 10 बजे परीक्षा का समय निर्धारित होने के कारण जाम में फंसे परीक्षार्थी अपने वाहनों से उतरकर पैदल ही परीक्षा केंद्र के लिए भागते नजर आए। रेल फ्लाईओवर, नहर बाजार, सहायल तिराहा, रामगढ़ तिराहा पर राहगीर कई घंटों तक जाम से जूझते नजर आए। स्थानीय लोगों के अनुसार सुबह ही यदि खराब ट्रक को हटवा दिया जाता तो जाम की स्थिति नहीं बनती। वहीं राहगीरों को काफी परेशानियों से गुजरना पड़ा।