फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनारे डाले गए कूड़े में धधकी आग, एनजीटी के नियमों की अनदेखी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। नगर पंचायत क्षेत्र में एनजीटी के नियमों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है, इससे प्रदूषण फैल रहा है। शुक्रवार को बिधूना-रामगढ़ मार्ग पर डाले गए नगर पंचायत के 15 वार्डों के कूड़े में आग धधकती दिखी। अहम बात यह है कि इस मार्ग से कई अधिकारियों का आना-जाना भी है। बावजूद इसके पूरी तरह से अनदेखी की जा रही है।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी राशिद अली ने बताया कि आग की सूचना की जानकारी नहीं है। आग कहीं लगी है तो जल्द आग को बुझवाया जाएगा। संबंधित विभाग के कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। आखिर में कूड़ा डालने की जगह जहां चिह्नित है और वहां कूड़ा न डालकर सड़क के किनारे क्यों डाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें