फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

477 ग्राम पंचायत में बनेंगी 312 पानी की टंकियां

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सदर विकास खंड के इकौरापुर गांव में जल जीवन मिशन योजना का कृषि राज्यमंत्री व सांसद ने भूमि पूजन कर शुरूआत की। इसके तहत जिले भर में प्रथम चरण में ग्राम पंचायत स्तर पर 312 पानी की टंकियां बनाकर हर घर जल-हर घर नल योजना से लोगों को पेयजल मुहैया कराया जाएगा। कार्यक्रम में जिले के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

जल जीवन मिशन हर घर जल योजना का शुभारंभ करते हुए कृषि राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत ने कहा कि पूरे प्रदेश में हर घर जल पहुंचाने की सरकार की योजना है। जिसमें औरैया जिले में प्रथम चरण में 312 पानी की टंकियां बनाई जाएंगी। जल निगम के जेई विवेक कुमार ने बताया गांव इकौरापुर में 346.29 लाख रुपये से 476 घरों में पानी की पाइप लाइन बिछाने और पानी की टंकी बनाने के काम की शुरूआत की गई है। किसी को भी पानी के संकट का सामना नहीं करना पड़ेगा। प्रथम चरण में 32 ग्राम पंचायतों में काम शुरू हो गया है।
जिले भर की 477 ग्राम पंचायतों में योजना का क्रियान्वयन कराया जाएगा। इस काम को कार्यदायी संस्था इंडियन ह्यूम पाइप कंपनी से कराया जा रहा है। भूमि पूजन के मौके पर सांसद रामशंकर कठेरिया, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीराम मिश्रा, अजीतमल ब्लॉक प्रमुख रजनीश पांडेय, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सौरभ भूषण शर्मा, राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि मुकुट बिहारी, सीडीओ अनिल कुमार सिंह, एक्सईएन जल निगम महाराज सिंह, जेई केके तिवारी, जेई विवेक कुमार, थर्ड पार्टी एजेंसी से सशांत चौधरी, आक्सफोर्ड शिक्षा प्रसार संस्थान से अरुणेश कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें