फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब पशुपालकों का बनेगा किसान क्रेडिट कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने पशुपालकों को किसान क्रेडिट कार्ड जारी करने की योजना शुरू की है। इसमें पशुपालकों को पशुओं के भरण-पोषण के लिए एक लाख 60 हजार रुपये ऋण दिया जाएगा। इसके लिए विभाग की ओर से जिले में ब्लॉकवार विशेष अभियान 15 फरवरी तक चलाया जाएगा। अब तक 50 लोगों को इसका लाभ मिल चुका है, जबकि 2000 लाभार्थियों का बैंकों में प्रार्थना पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन

पशु किसान क्रेडिट कार्ड की शुरूआत ऐसे किसानों के लिए की गई है। जिनके पास जमीन कम है या जमीन है ही नहीं। यह किसान गाय, भैंस, बकरी आदि का पालन कर भरण-पोषण करते हैं। पशुपालन विभाग की ओर से 15 नवंबर से ब्लॉक के गांवों में शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें मुख्य पशु चिकित्साधिकारी व बैंकों के प्रतिनिधि मौजूद रहकर किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड के लिए जागरूक कर रहे हैं। इसमें लाभार्थियों को आधार कार्ड, खतौनी, बैंक पास बुक की फोटो कॉपी लाना जरूरी है। (संवाद)
पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने अब पशु किसान क्रेडिट कार्ड योजना शुरू की है। इसके लिए 15 नवंबर से ब्लॉकों में शिविर लगाकर किसान क्रेडिट कार्ड पशुपालन घटक बनाने का कार्य किया जाएगा। अब तक 50 पशुपालकों को इसका लाभ मिल चुका है। - हेमचंद्र, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें