फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: लखनऊ में सम्मानित होंगी क्रिस्टी और दिव्यांशी

Sat, 30 May 2026 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-1- कि्रस्टी चौहान। स्वयं
विज्ञापन
औरैया। सभी बोर्डों के 10वीं व 12वीं के मेधावी छात्र-छात्राओं को एक जून को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

इसमें जिले के दो मेधावियों क्रिस्टी और दिव्यांशी को भी लखनऊ के लोक भवन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में आयोजित होने जा रहे कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा। वहीं जिला स्तर पर टॉप-10 सूची में रहे मेधावियों को ककोर में सम्मानित किया जाएगा।
लखनऊ में एक जून को आयोजित होने जा रहे कार्यक्रम में जिले में सीबीएसई बोर्ड की दो छात्राओं ने जगह बनाई है। दोनों ही छात्राएं जालौन रोड स्थित बीबीएस स्मृति विद्यापीठ की छात्राएं हैं। इसमें 12वीं टॉप करने वाली क्रिस्टी चौहान ने 500 में 495 अंक प्राप्त करते हुए 99 प्रतिशत अंक पाए थे।
विज्ञापन

वहीं दिव्यांशी धनगर ने 500 में 494 अंक प्राप्त करते हुए 98.8 प्रतिशत अंक पाकर जिले में दूसरा स्थान पाया था। अब इन दोनों छात्राओं को लखनऊ में सम्मानित किया जाएगा।
इन्हें एक-एक लाख की चेक समेत टैबलेट, प्रशस्ति पत्र व मेडल दिए जाएंगे। वहीं जिला स्तर पर भी टॉपटेन मेधावियों को सम्मानित किया जाएगा। यहां पर मेधावियों को 21 हजार की चेक, प्रशस्ति पत्र व मेडल दिए जाएंगे। शासन स्तर से जारी हुए निर्देश के बाद जिले स्तर पर तैयारी भी शुरू हो गई है। अभिभावकों से विभाग की ओर से संपर्क किया गया है।
विज्ञापन



शासन स्तर से मेधावियों को सम्मानित करने के निर्देश जारी किए गए हैं। जिले की दो छात्राओं को लखनऊ में सम्मानित किया जाएगा। वहीं जिला स्तर पर माध्यमिक के टॉप टेन मेधावी सम्मानित होंगे।-प्रदीप कुमार मौर्या, डीआईओएस

फोटो-1- कि्रस्टी चौहान। स्वयं

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें