बेला। थाना क्षेत्र के याकूबपुर में चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़ कर नकदी व जेवरात चोरी कर लिए। चोरों पास की चार दुकानों के भी ताले काट कर चोरी का प्रयास किया। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
बेला थाने में जानकारी देते हुए पम्मी पत्नी ब्रजनंदन निवासी याकूबपुर ने बताया कि मंगलवार की रात परिवार के सभी लोग रिश्तेदारी में गए थे। घर पर ताला लगा
था। इस बीच मेन गेट का ताला तोड़कर चोर अंदर घुसे और अलमारी व बक्से के ताले तोड़ कर नकदी, कीमती जेवरात चोरी कर लिए। वहीं कस्बे के रिंकू पाल,
शिवनाथ यादव, रूपसिंह यादव, सर्वेश यादव ने भी दुकानों के ताले कटे होने की जानकारी पुलिस को दी है।
दुकानदारों ने बताया कि उनकी दुकानों में चोरी का प्रयास किया गया है। चोरों की करतूत से इलाकाई लोगों में पुलिस के खिलाफ भी रोष व्याप्त है। कहना है कि
गश्त न होने के कारण चोरों के हौसले बढ़े हुए हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक जीवाराम ने बताया कि चोर आसपास के ही होने की आसंका है। कुछ संदिग्धों को उठाकर पूछताछ की जा रही है।