फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंपती से मारपीट कर मंदिर से चोरी किए घंटे

विज्ञापन
विज्ञापन
सहायल (औरैया)। थानाक्षेत्र के लहरापुर-कंचौसी मार्ग स्थित एक मंदिर में गुरुवार रात घुसे चोरों ने दंपती के साथ मारपीट कर नकदी और घंटे चोरी कर लिए। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पुजारी नारायण दास ने बताया कि लहरापुर-कंचौसी मार्ग स्थित मंदिर में वह पुजारी हैं। पास में ही वह पत्नी जयदेवी के साथ रहते हैं। आरोप है कि गुरुवार रात करीब एक बजे मंदिर में किसी के घुसने की आहट मिली तो वह कमरे से निकले।
मंदिर में चार-पांच अज्ञात लोगों घंटे खोलते नजर आए। आवाज देते ही उनमें से दो लोगों ने उसे पकड़कर पिटाई शुरू कर दिया। इसी बीच पत्नी भी वहां पहुंची। चोरों ने उन्हें भी पीटा। इसके बाद मंदिर में रखे पांच हजार रुपये, 10 पीतल के घंटे चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

सुबह उन्होंने पुलिस और आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी। थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की तहरीर मिली है। मौके पर जांच की गई है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें