फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: खो-खो में सराय पुख्ता स्कूल के बच्चों ने मारी बाजी, पुर्वा मके दूसरे स्थान पर रही

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। संकुल स्तरीय परिषदीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन मंगलवार को श्री सुंदर सिंह इंटर काॅलेज के शिवजी स्टेडियम में किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रधान राजीव आर्या ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित करते हुए किया।
विज्ञापन

खेलों में कबड्डी, खो खो, लंबी कूद, ऊंची कूद, सुलेख, 50, 100, 200, 400 मीटर दौड़ आदि प्रतियोगिताएं शामिल रहीं। प्रतियोगिता में विद्यालय के आकड़ों के हिसाब से सराय पुख्ता पहले स्थान पर और पुर्वा मके दूसरे स्थान पर रहा। उच्च प्राथमिक स्तर बालक व बालिका वर्ग में सराय पुख्ता विजयी रही।
बालिका वर्ग प्राथमिक स्तर पर कबड्डी में कछपुरा, उच्च प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग खो खो में सराय पुख्ता विजेता पुर्वा मके उप विजेता रहा। बालिका वर्ग कबड्डी में सराय पुख्ता विजेता प्राथमिक स्तर खो खो में प्रा. विद्यालय कछपुरा विजयी रहा। उच्च प्राथमिक स्तर बालक वर्ग 400 मीटर दौड़ में आसू सराय पुख्ता पहला, अविराव ने दूसरा व दिव्यांश तीसरा स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ में प्राथमिक स्तर के लवेश ने पहला, जयदीप दूसरा, अंकुश तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

उच्च प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग में विभा शाक्य ने पहला स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि प्रधान राजीव आर्या ने कहा कि खेल हमें सामाजिक संपर्क और दोस्ती के अवसर भी प्रदान करते हैं।
इस दौरान सभी प्रतिभागियों को प्रतिभागिता प्रमाण पत्र प्रदान किया। कार्यक्रम के आयोजक संकुल प्रभारी जबर सिंह ने मुख्य अतिथि व सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर बैज लगाकर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें