फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: खाली प्लाॅट में टिनशेड के नीचे फंदे से लटका मिला वृद्ध का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। मोहल्ला आर्यनगर में शुक्रवार तड़के एलआईसी ऑफिस के सामने एक खाली प्लाॅट में पड़ी टिनशेड के नीचे रस्से से फंदे पर लटका हुआ वृद्ध मिला। सड़क पर सफाई कर रहे कर्मचारियों की नजर इस पर पड़ी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
आर्यनगर मोहल्ला निवासी राजेंद्र द्विवेदी (61) मूल रूप से कसोलर कानपुर देहात के निवासी थे। परिजनों के मुताबिक वह शादीशुदा नहीं थे। तहसील के सामने प्रेम पुस्तक भंडार की दुकान पर काम करते। भाई वीरेंद्र कुमार द्विवेदी की दुकान पर आकर रात में सोते। यहीं पर देर रात टिन शेड के पोल से रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

भतीजे आकाश की ओर से मामले में पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया गया। इसमें अज्ञात कारणों से आत्महत्या करने का जिक्र किया गया। वहीं कोतवाल भूपेंद्र राठी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। कारण परिजन स्पष्ट नहीं कर सके हैं। पूछताछ की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें