औरैया। कृष्ण जन्माष्टमी के बाद से मंदिरों में भक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। देर रात तक महिलाएं भक्ति गीत गाते नजर आईं। इस मौके पर मंदिर में कान्हा का भव्य श्रृंगार कराया जा रहा है।
निझाई मुहाल स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के अंतर्गत कान्हा की छठी पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर महिला भक्तों ने छठी की बधाई के साथ ढ़ोलक की थाप पर भक्ति संगीत प्रस्तुत किया। महिला भक्त रीना शर्मा व सोनी बरसैइयां के संयोजन में छठी पर्व पर विशेष आयोजन करके प्रसाद वितरण किया।
इस मौके पर रीना शर्मा, अर्चना कपूर, किरन शर्मा, उमा शर्मा, पूरन पुरवार, राधा पोरवाल, मंजू गर्ग, रचना, एकता, रश्मि, विनीता पुरवार, मुक्ती शर्मा आदि ने भाग लिया। शहर के अन्य मंदिर पुराना बजाजा स्थित श्रीकृष्ण मंदिर, गुमटी मोहल्ला स्थित द्वारिकाधीश मंदिर, तिलक नगर स्थित भूतेश्वर मंदिर में भव्य सजावट के साथ ही आरती के दौरान भक्तगणों की भीड़ देखने को मिल रही है।