फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: धोखाधड़ी में कथित पत्रकार के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

Sat, 06 Jun 2026 11:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। उत्पीड़न से तंग आकर महिला की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है।
विज्ञापन

रंजना चौधरी (53) को खुदकुशी के लिए मजबूर करने के आरोपी कथित पत्रकार अमित गुप्ता की मुश्किलें अब और बढ़ गई हैं। पुलिस ने करीब तीन माह पहले महिला की ओर से दर्ज कराए गए धोखाधड़ी के मामले में कोर्ट में चार्जशीट (आरोप पत्र) दाखिल कर दी है। आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
मामला शहर में मोहल्ला बनारसीदास का है। महिला रंजना चौधरी ने करीब तीन महीने पहले एक मामले में एफआईआर दर्ज कराने के लिए कथित पत्रकार अमित गुप्ता को मोटी रकम दी थी। काम न होने पर जब रंजना ने अपने रुपये वापस मांगे तो अमित ने रकम लौटाने के बजाय उन्हें धमकियां देना शुरू कर दिया। 28 मई को घटना वाले दिन भी महिला ने आरोपी को फोन कर अपनी रकम मांगी थी लेकिन आरोपी ने साफ मना करते हुए प्रताड़ित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे क्षुब्ध होकर रंजना ने घर पर जहर खाकर जान दे दी थी। घटना के बाद पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें