फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: तालाब में डूबा युवक, 15 साल से सफाई न होने से भरा कीचड़, नहीं बची जान

Sat, 06 Jun 2026 11:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-40- दिनेश राजपूत की फाइल फोटो।
विज्ञापन
फफूंद। पैर फिसलने से एक युवक गांव केशमपुर स्थित तालाब में गिर गया। गहराई और दलदल में जाने से ग्रामीण तालाब में उतरने की हिम्मत नहीं जुटा पाए। इससे युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

आरोप है कि तालाब की 15 सालों से सफाई नहीं हुई है, इससे यह हादसा हुआ। शव मिलने के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
थाना क्षेत्र के गांव केशमपुर निवासी वीरेंद्र राजपूत का 27 वर्षीय बेटा दिनेश राजपूत शनिवार दोपहर करीब ढाई बजे गांव से सटे तालाब के पास गया था। इसी दौरान अचानक पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया। युवक को डूबता देख किनारे मौजूद ग्रामीणों में चीख-पुकार मच गई। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। युवक को निकालने के लिए ग्रामीण तालाब में उतरे लेकिन दलदल में फंस गए जिन्हें ग्रामीणों ने किसी तरह बाहर निकाला।
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे सीओ अजीतमल थाना पुलिस के साथ मौके पहुंचे। गोताखोरों और युवकों की मदद से तलाश शुरू कराई लेकिन तालाब में दलदल के कारण रेस्क्यू करने उतरे युवक भी खुद डूबने लगे। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन की रणनीति बदली। पुलिस ने भर्रापुर निवासी रिंकू कश्यप और मंशाराम को बुलाया और वह डोंगी लेकर तालाब में उतरे जिसके बाद उन्होंने दलदल में फंसा युवक का शव ढूंढ निकला। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

परिजन के अनुसार युवक की शादी नहीं हुई थी। युवक दो भाइयों में छोटा था। उसके दो बहनें भी हैं। घटना से मां रेखा देवी का रो-रोकर बुरा हाल था। ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले 15 सालों से इस तालाब की सफाई नहीं कराई गई है। पूरे तालाब में जलकुंभी है और नीचे गहरा दलदल है। यही वजह रही कि युवक को डूबता देखने के बावजूद कोई भी ग्रामीण तालाब में उतरने का साहस नहीं जुटा सका।
सीओ अजीतमल मनोज गंगवार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तालाब में गंदगी के कारण रेस्क्यू करने में दिक्कत आई थी।

फोटो-40- दिनेश राजपूत की फाइल फोटो।

फोटो-40- दिनेश राजपूत की फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें