फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: यू-ट्यूबर शिवानी के घर में आग लगने की झूठी सूचना से खलबली

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर / सहार। सहार ब्लाॅक के गांव अरियारी में यू-ट्यूबर शिवानी के घर में आग लगने में एक की मौत और चार अन्य आग में फंसे होने की सूचना से जिला प्रशासन में खलबली मच गई। कई थानों की पुलिस एवं फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई। मौके पर आग की कोई घटना नहीं मिली। पुलिस ने फर्जी फोन काॅल करने वाले की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बुधवार की सुबह तकरीबन 10 बजे यूपी 112 पर एक फोन काॅल आती है कि गांव अरियारी में यू-ट्यूबर शिवानी के घर में आग लग गई है। अग्निकांड में एक की जलकर मौत हो गई है, जबकि घर में अन्य चार फंसे हैं। यह बात पुलिस एवं तहसील प्रशासन में काफी तेजी से फैल गई। गांव अरियारी के लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले गांव छावनी बन गया।
दिबियापुर, सहायल, सहार थानों की पुलिस मौके पर जमा हो गई। फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंच गई। बड़े अग्निकांड की सूचना पर तहसील बिधूना के कर्मचारी भी पहुंच गए। सीओ औरैया महेंद्र प्रताप सिंह ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। हालांकि पूरे गांव में अग्निकांड की कोई सूचना न होने पर पुलिस एवं ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

सीओ महेंद्र प्रताप सिंह ने काॅल करने वाले व्यक्ति को फोन लगाया तो वह अपनी बात पर डटा रहा। सीओ ने काॅल करने वाले को बताया कि वह तो यू-टयूबर के घर पर हैं और यहां कोई अग्निकांड नहीं हुआ है। इस पर काॅल करने वाला बोला कि घर के आसपास देखो, वहीं कहीं पर आग लगी होगी।
इधर, गांव पहुंच रहे अपर पुलिस अधीक्षक दिगंबर कुशवाहा भी घटना झूठी होने की जानकारी मिलने पर रास्ते से वापस लौट गए। सीओ महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आग लगने की सूचना झूठी निकली। अब मोबाइल नंबर के आधार पर काॅल करने वाले व्यक्ति का पता लगाया जा रहा है।
सीडीआर में काॅलर की लोकेशन बरेली शाहजहांपुर निकली है। गांव के प्रधान के पति अवनीश तिवारी गुड्डू ने बताया कि इस समय यू -ट्यूबर शिवानी कानपुर में है। घर पर अन्य सदस्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें