फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदला मौसम, बरसे बदरा

Fri, 21 Sep 2018 11:32 PM IST
बदला मौसम, बरसे बदरा
विज्ञापन
बरसात के दौरान छाता लेकर जाती जाती महिलाएं - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विज्ञापन
औरैया। मौसम में अचानक आए बदलाव से तापमान तेजी से गिरा है। शुक्रवार की दोपहर झमाझम बारिश का सभी ने जमकर लुफ्त उठाया, वहीं जगह-जगह जलभराव की स्थिति देखने को मिली। घनी बस्तियों और बाजारों में घंटों पानी भरे रहने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।
  मौसम विशेषज्ञ के अनुसार शुक्रवार की सुबह के छाए बादलों के चलते अधिकतम तापमान तीन अंकों की गिरावट के साथ 31.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। बताया कि सुबह से ही हवाएं उत्तर-पूर्वी दिशा में छह से सात किलो मीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से रिकार्ड की गई। जबकि मौसम में आर्द्रता 81 और 77 प्रतिशत रिकार्ड की गई। मौसम विशेषज्ञ की मानें तो दोपहर बाद लगभग सात से नौ एमएम के बीच बारिश होने की संभावना है। वहीं मौसम विशेषज्ञ ने 24 सिंतबर तक बादलों के छाने व बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट  
यहां देखने को मिली जलभराव की स्थित
नगर पालिका परिषद, सदर कोतवाली, सदर कोतवाली, कांशीराम कालोनी, संजय गेट, बताशा बाजार, किराना बाजार, फूलमती मंदिर मार्केट, नेबिलगंज, प्राथूगली, बनारसीदास, नरायनपुर आदि स्थानों पर जलभराव की स्थित अधिक समय तक देखने को मिली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें