फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्षिकोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

उरई। अयोध्या प्रसाद विश्वकर्मा प्राइवेट आईटीआई का वार्षिकोत्सव एवं सीनियर छात्रों का विदाई समारोह संस्था परिसर में हुआ। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मेधावी भी सम्मानित किए गए।


मुख्य अतिथि एमएलसी प्रतिनिधि संजीव निरंजन, विशिष्ट अतिथि उपजा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक अग्निहोत्री, प्रदेश मंत्री अरविंद द्विवेदी, ओमप्रकाश राठौर, सपा के विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष ज्ञानेंद्र निरंजन, मूलशरण कुशवाहा ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद छात्रा नीलम, अनुराधा, कीर्ति, आकांक्षा आदि ने आए हैं तेरे द्वार गीत गाकर अतिथियों का स्वागत किया। छात्रों ने गणेश वंदना, नृत्य व बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ नाटिका आदि से समा बांध दिया। छात्रा सरस्वती ने नृत्य से तालियां बटोरीं। छात्र हेमराज के पाकिस्तान के खिलाफ भाषण को लोगों ने खूब सराहा।
विज्ञापन
विज्ञापन



मुख्य अतिथि ने कहा कि इस युग में तकनीकी शिक्षा का ज्ञान जरूरी है। उन्होंने कहा कि जब तक छात्रों में अपने माता पिता व गुरुओं के प्रति सम्मान नहीं होगा, तब तक वे आगे नहीं बढ़ सकेंगे। इस मौके पर आरएल विश्वकर्मा, कुसुमलता सक्सेना, डॉ. प्रियंक शर्मा ने छात्र-छात्राओं को बैग, ड्रेस व किताबें दीं। कार्यक्रम में लल्लूराम विश्वकर्मा, प्रेमनारायण, अविनाश, दुर्गाप्रसाद, मंगली, राजेंद्र कुमार, गजेंद्र, परशुराम, सीता, लक्ष्मी, मदनमुरारी, मुकेश, जगराम, आशीष, श्यामबाबू विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।

-प्राइवेट आईटीआई का वार्षिकोत्सव एवं सम्मान समारोह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें