फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: 65 वाहनों के चालान काटे, एक बाइक सीज

Sun, 03 May 2026 11:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
बेला (औरैया)। कन्नौज सीमा पर थाना पुलिस ने शनिवार देर रात वाहनों की चेकिंग की। इस दौरान एक वाहनों की जांच की गई। पुलिस ने 65 वाहनों का चालान काटा और एक बाइक को सीज कर दिया। पुलिस ने वाहन चालकों पर 1.76 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने फोर्स के साथ रात में वाहनों की जांच की। इस दौरान संदिग्ध वाहनों की गहनता से जांच की गई। एक बाइक के कागज व अन्य दस्तावेज न मिलने पर उसे मौके पर ही सीज कर दिया गया और उसे थाने में खड़ा करा दिया गया।
बाइक चालक शराब के नशे में मिला। इसके अलावा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 65 वाहनों के चालान किए गए। पांच चालक शराब के नशे में मिले। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें