फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: लवेदी थाना प्रभारी हटीं अनिल कुमार नए प्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन
-एसएसपी ने क्षेत्र में लगातार हो रही घटनाओं को संज्ञान लेकर कार्रवाई की
विज्ञापन




-दो निरीक्षक और दो दरोगाओं की जिम्मेदारियां बदलीं, अपराधियों पर कसेगा नकेल



संवाद न्यूज एजेंसी



इटावा। लवेदी थाना क्षेत्र में लगातार सामने आ रही लूटपाट की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। क्षेत्र में बिगड़ती कानून-व्यवस्था और हालिया घटनाओं के मद्देनजर लवेदी थाना प्रभारी को हटा दिया गया है। इसके अलावा दो निरीक्षक और दो उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया गया है।



एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने अपने पीआरओ निरीक्षक अनिल कुमार विश्वकर्मा पर भरोसा जताते हुए उन्हें लवेदी थाने का नया प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया है। वहीं, अब तक लवेदी थाना प्रभारी रहीं उपनिरीक्षक प्रीति सेंगर को हटाकर महिला थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

यह निर्णय क्षेत्र में अपराध नियंत्रण को मजबूत करने और पुलिस व्यवस्था को अधिक सक्रिय बनाने के लिए लिया गया है। गौरतलब है कि बीते कुछ दिनों में लवेदी थाना क्षेत्र में दो लूट के मामले के साथ अपराध की कई गंभीर घटनाएं सामने आई थीं। एक मई की रात एक ऑटो चालक पर हमला कर उससे ऑटो और नकदी लूट ली गई थी, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया था।
इसके अलावा रिटायर्ड शिक्षक की पत्नी से सरेराह जेवर लूटने की घटना ने भी पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए थे। हालांकि, शिक्षक की पत्नी से हुई लूट के मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मुठभेड़ के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, लेकिन इसके बावजूद क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक घटनाओं को देखते हुए एसएसपी ने सख्त कदम उठाना जरूरी समझा।
विज्ञापन

इसी क्रम में महिला थाना की प्रभारी निरीक्षक निर्मला कुमारी को हटाकर पछायगांव थाने की कमान सौंपी गई है। वहीं, फ्रेंड्स कॉलोनी थाना में तैनात उपनिरीक्षक शंकरानंद को एसएसपी का नया पीआरओ नियुक्त किया गया है। इस व्यापक फेरबदल को जिले की कानून-व्यवस्था को दुरुस्त करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। एसएसपी ने बताया कि नए प्रभारी के नेतृत्व में लवेदी थाना क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। संवेदनशील स्थानों पर गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें