फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंट्रल बैंक में ग्राहकों का हंगामा

Thu, 27 Oct 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया
विज्ञापन
सेंट्रल बैंक की शाखा में लगी ग्राहकों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सेंट्रल बैंक अॅाफ इंडिया का सर्वर पिछले तीन दिनों से ठप है। इससे ग्राहकों को भुगतान नहीं हो रहा है। त्योहार पर निकासी न होने से उपभोक्ता परेशान हैं। इन्होंने  गुरुवार को बैंक में जमकर हंगामा काटा।
विज्ञापन


कस्बे की सेंट्रल बैंक शाखा में तीन दिन से सर्वर नहीं आ रहा है। इससे रुपयों की निकासी करने आ रहे उपभोक्ताओं को बैरंग लौटना पड़ रहा है। गुरुवार को भी सर्वर ठप था। इस पर उपभोक्ताओं का धैर्य टूट गया। यह बैंक में हंगामा करने लगे। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने उपभोक्ताओं को समझाया। इसके बाद इनका गुस्सा ठंडा हुआ। 

उपभोक्ता डा. इंद्रनारायण सक्सेना, राजाराम, श्यामबाबू, दिनेश सेंगर, उर्मिला, गुड्डी ने बताया कि वह तीन दिन से रोज भुगतान के लिए  बैंक आ रहे हैं। बैंक में पूरे दिन भुगतान के लिए इंतजार करते हैं। भुगतान नहीं हो रहा है। करीब 15 दिन से कस्बे का एटीएम भी खराब है। बैंक मैनेजर अमित ने बताया कि  सर्वर मशीन खराब है।  उसे ठीक कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें