फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: उसरारी से पंचायत घर तक 12 लाख से बनेगी सीसी सड़क

Sun, 08 Feb 2026 11:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। उसरारी गांव से देवी के थान होते हुए पंचायत घर तक लगभग 300 मीटर लंबी सीसी सड़क के निर्माण की स्वीकृति मिल गई है।
विज्ञापन

इस सड़क पर करीब 12 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। सड़क बनने से न केवल उसरारी बल्कि आसपास के कई गांवों की बड़ी आबादी को सहूलियत मिलेगी।
यह मार्ग क्षेत्र के दर्जनभर से अधिक गांवों के लिए मुख्य संपर्क रास्ता है। सड़क बनने से उसरारी, देवपुर, नगला रामदास, बिरिया, हसेमपुर, नगला शिवराम, ककराही, गुढ़ा, फतेहपुर, नगला नत्थू, नगला भाऊ, महुआखेड़ा, भदावल और अटरिया जैसे गांवों के लोगों को राहत मिलेगी।
इन गांवों की कुल आबादी करीब 15 हजार से अधिक बताई जा रही है, जो रोजाना इसी मार्ग से होकर पंचायत, बाजार, स्कूल, अस्पताल और अन्य जरूरी कार्यों के लिए आवाजाही करते हैं।
विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार बरसात में यह रास्ता पूरी तरह कीचड़ और गड्ढों से भर जाता है। कई बार दोपहिया और साइकिल फिसलने से लोग गिरकर घायल हो जाते थे। स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी होती थी।
विज्ञापन


देवी के थान क्षेत्र का धार्मिक महत्व भी है। नवरात्र और अन्य मेलों के समय यहां दूर-दराज के गांवों से श्रद्धालु पहुंचते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क निर्माण की मांग कई वर्षों से की जा रही थी। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अमर सिंह ने बताया कि प्रस्ताव स्वीकृत हो गया है। जल्द ही कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें