फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई की परीक्षाएं स्थगित, 12वीं के छात्रों को मिलेगा विकल्प 19-28-47

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना के संक्रमण और बच्चों के स्वास्थ्य को देखते हुए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। बोर्ड पिछली परीक्षाओं के इंटर्नल मार्किंग के आधार पर रिजल्ट जारी करेगा।
विज्ञापन

10वीं की परीक्षाओं को रद्द किया गया है, जबकि 12वीं के छात्रों को एक विकल्प दिया जाएगा।
लॉकडाउन के चलते सीबीएसई की परीक्षाओं को बीच में रोका गया था। बाद में रोकी गईं परीक्षाओं को एक जुलाई से 15 जुलाई के बीच कराए जाने का निर्णय सीबीएसई ने लिया था।
जुलाई माह नजदीक आने का छात्र इंतजार कर रहे थे। जालौन रोड स्थित सीबीएसई स्कूल बीबीएस स्मृति विद्यापीठ के प्रबंधक गौरव भूषण शर्मा ने बताया कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण और बच्चों के स्वास्थ्य को देखते हुए एक जुलाई से 15 जुलाई के बीच आयोजित होने वाली परीक्षाओं को रद्द किया गया है।
विज्ञापन

10 वीं की परीक्षाओं को पूरी तरह से रद्द कर दिया गया है। 10वीं के छात्रों के परिणाम पिछली परीक्षाओं के इंटर्नल मार्किंग के आधार ही जारी किया जाएगा।
जबकि 12वीं के छात्रों को परीक्षा से बाहर निकलने का विकल्प दिया जाएगा। जो छात्र शेष पेपरों के लिए उपस्थित नहीं होना चाहते हैं। उनका मूल्यांकन अंतिम तीन परीक्षाओं के आधार पर किया जाएगा।
विज्ञापन

बताया कि इसके साथ ही नौंवी और 11वीं के छात्रों को प्रोजेक्टस, टेस्ट टर्म के आधार पर पास किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें