फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीशे का टुकडा जांच के लिए भेजा गया लखनऊ

विज्ञापन
विज्ञापन
ककोर में बंबा की पुलिया के पास मंगलवार की सुबह दो एडीजे पर हमले के मामले में पुलिस ने कार के टूटे शीशे के टुकड़े को जांच के लिए लखनऊ भेजा है।
विज्ञापन

वहीं, पुलिस जिले भर के स्कार्पियो मालिकों व चालकों से पूछताछ करने के साथ ही सर्विलांस टीम के माध्यम से मोबाइल का डाटा खंगालने में जुटी हुई है।
अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (प्रथम) राजेश चौधरी व अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (फास्ट ट्रैक कोर्ट) रामनेत पर मंगलवार को सुबह दिबियापुर गेल स्थित आवास से कचहरी आते समय कार पर हमला हो गया था।
इस मामले में जांच टीम तथ्यों को जुटाने में लगी हुई है। सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ यादव ने बताया कि जिले भर की सफेद रंग की स्कार्पियो के मालिक व चालकों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

सर्विलांस टीम भी घटना के समय उस क्षेत्र में काम कर रहे मोबाइलों का डिटेल खंगालने में लगी है। दिबियापुर स्थित सीएनजी पंप से मिले सीसीटीवी फुटेज में एडीजे की कार के पीछे चल रहीं सफेद रंग की स्कार्पियो कारों का भी डिटेल खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन

अजीतमल कोतवाली पुलिस ने कोतवाली क्षेत्र के स्कार्पियो मालिकों की सूची का सत्यापन किया और उनसे पूछताछ की। कोतवाली प्रभारी सुधीर सिंह ने बताया कि जिले से करीब दो दर्जन स्कार्पियो मालिकों की सूची प्राप्त हुई है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। अगर कोई संदिग्ध मिलता है तो कार्रवाई की जाएगी।
---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें