फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान कर्मी की मौत का कारण स्पष्ट नहीं, बिसरा सुरक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल। मतदान कर्मी की मौत का कारण स्पष्ट न होने पर बिसरा सुरक्षित किया गया है। परिजन पुलिस को तहरीर दिए बिना शव को लेकर मैनपुरी लेकर चले गए। पुलिस तहरीर मिलने पर कार्रवाई की बात कह रही है।
विज्ञापन

मैनपुरी जिले के रघुनाथपुर गांव निवासी दिनेश कुमार बिधूना तहसील क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय अलीपुर में चतुर्थ श्रेणी के पद पर कार्यरत था। शनिवार शाम को उसकी चुनाव ड्यूटी पर अजीतमल तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय हलौआ आया था।
शाम को दिनेश अपने पीठासीन अधिकारी इमरान अंसारी को खाना खाने की बात कहकर चला गया था, लेकिन इसके बाद वह नहीं लौटा। पीठासीन ने शाम को मोबाइल से संपर्क किया तो बात नहीं हुई। रात तक नहीं लौटने पर उसकी जगह पर सेक्टर मजिस्ट्रेट ने रिजर्व कर्मचारी की ड्यूटी लगाई।
विज्ञापन

रविवार दोपहर कोतवाली अजीतमल क्षेत्र के बेरी कपड़िया गांव के पास बंबे की पटरी पर दिनेश का शव पड़ा मिला था। जेब में चुनाव ड्यूटी का पत्र मिला था। कोतवाली प्रभारी नवीन कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट न होने पर बिसरा सुरक्षित रखा गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। परिजनों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें