फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार जा रही महिला से बाइक सवारों ने लूटी चेन

विज्ञापन
घटना की जानकारी देती पीड़िता। संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। बाइकर्स गैंग ने सोमवार को बाजार जा रही एक महिला के गले से सोने की चेन खींच ली। वह शोर मचाती रही लेकिन बदमाश भाग निकले। महिला ने कोतवाली में तहरीर दी है। उधर, बाइकर्स गैंग की पिछली दो घटनाएं भी पुलिस नहीं खोल पाई है।
विज्ञापन

शहर के कानपुर रोड पर एचडीएफसी बैंक के पीछे गली में अनिल का घर है। उनकी पत्नी कमलेश ने बताया कि सोमवार दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे वह मोहल्ले की संगीता के साथ बाजार जा रहीं थीं। निझाई चौकी के सामने नगर पालिका बाजार के पास पल्सर बाइक सवार नकाबपोश बदमाश करीब आए।
बाइक सवार एक बदमाश ने गले पर झपट्टा मारकर सोने की चेन तोड़ ली। कमलेश ने बताया कि वह शोर मचाती रहीं और बदमाश बाइक की रफ्तार तेज कर भाग निकले। सरेबाजार इस घटना से लोगों में नाराजगी है। उधर, पीड़िता ने घटना के बाद कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन

बता दें कि शहर में बाइकर्स गैंग का आतंक थम नहीं रहा है। बाइकर्स गैंग ने एक घटना दिबियापुर रोड पर की थी। दूध लेकर घर जा रही एक वृद्धा को नशीला पदार्थ सुंघाकर गले से मटरमाला व कानों के बाले छीन ले गए थे।
जालौन चौराहे के पास एक अधेड़ को नशीला पदार्थ सुंघाकर बाइक पर बिठाने के बाद उसकी जेब काट ली गई थी। जेब में उसने जेवर रखे थे। अब तीसरी घटना सोमवार को अंजाम देकर बाइकर्स गैंग ने पुलिस को खुली चुनौती दी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बाइक सवार बदमाशों की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें