फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक से टप्पेबाजी कर भाग रहे युवक को दबोचा, बचे तीन लाख 20 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल। कस्बा स्थित स्टेट बैंक में पैसा जमा करने आए पेट्रोल पंप कर्मी का तीन लाख 20 हजार रुपयों से भरा झोला छीनकर भाग रहे युवक को लोगों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। लोगों ने पीटने के बाद युवक को पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

अटसू स्थित श्री फिलिंग सेंटर पर कार्यरत कर्मचारी प्रदीप तिवारी सोमवार को अजीतमल की स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में तीन लाख 20 हजार रुपये जमा करने आया था। बैंक में सर्वर न आने की वजह से भीड़ लगी हुई थी। रुपये जमा करने के लिए वह सर्वर आने का इंतजार करने लगा।
प्यास लगने पर वह बैंक के अंदर पानी पीने के लिए गया। पानी पीने के दौरान उसने झोला पास में ही रख दिया। तभी एक युवक उसका झोला लेकर भागने लगा। यह देख उसने शोर मचा दिया। शोर सुनकर बैंक में मौजूद लोगों ने झोला लेकर भाग रहे युवक को दबोच लिया।
विज्ञापन

बैंक के अंदर पिटाई कर पुलिस बुलाकर सुपुर्द कर दिया। पुलिस हिरासत में युवक ने अपना नाम कुनाल निवासी कड़ियां थाना बोड़ा राजगढ़ मध्यप्रदेश बताया। कोतवाली प्रभारी सत्यप्रकाश ने बताया कि बैंक में टप्पेबाजी कर भाग रहे युवक से पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें