शुक्रवार की रात कसबा बाबरपुर में काजीपुर रोड स्थित पोल्ट्री फार्म में
अचानक भीषण आग लग लग गई। इससे पोल्ट्री फार्म के सभी चूजे व मुर्गे जल गए।
इस्लाम
नगर बाबरपुर निवासी नसीम कुरैशी पुत्र मजीद कुरैशी का कसबे के काजीपुर रोड
पर गैस गोदाम के पीछे पोल्ट्रीफार्म है। शुक्रवार की रात वह चूजों व
मुर्गों को दाना डालकर खुद खाना खाने घर चला गया। तभी संदिग्ध परिस्थितियों
में पोल्ट्रीफार्म में आग लग गई।
आग लगते देख आसपास के लोगों ने पानी
डालकर बुझाने का काफी प्रयास किया लेकिन तब तक सभी चूजे व मुर्गे तथा
मुर्गी दाना जल गया। नसीम कुरैशी ने बताया कि आग से लगभग चार लाख रुपये की
क्षति हुई है।