फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोल्ट्री फार्म में लगी आग, लाखों का नुकसान

Sun, 22 Feb 2015 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार की रात कसबा बाबरपुर में काजीपुर रोड स्थित पोल्ट्री फार्म में अचानक भीषण आग लग लग गई। इससे पोल्ट्री फार्म के सभी चूजे व मुर्गे जल गए।  
विज्ञापन


इस्लाम नगर बाबरपुर निवासी नसीम कुरैशी पुत्र मजीद कुरैशी का कसबे के काजीपुर रोड पर गैस गोदाम के पीछे पोल्ट्रीफार्म है। शुक्रवार की रात वह चूजों व मुर्गों को दाना डालकर खुद खाना खाने घर चला गया। तभी संदिग्ध परिस्थितियों में पोल्ट्रीफार्म में आग लग गई। 
विज्ञापन


आग लगते देख आसपास के लोगों ने पानी डालकर बुझाने का काफी प्रयास किया लेकिन तब तक सभी चूजे व मुर्गे तथा मुर्गी दाना जल गया। नसीम कुरैशी ने बताया कि आग से लगभग चार लाख रुपये की क्षति हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें