दिबियापुर। थानाक्षेत्र के धरमाई का पुर्वा निवासी होमगार्ड के घर से नकदी और जेवरात चोरी हो गए। पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। फफूंद थाने में तैनात होमगार्ड प्रताप सिंह निवासी धरमाई का पुर्वा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि 22 फरवरी की रात लगभग एक बजे घर में चोरी हो गई।
चोरों ने अलमारी और बक्से से झुमकी, सोने की जंजीर, दो अंगूठी, मंगलसूत्र, लगभग 800 ग्राम चांदी की पायल और करधनी, 28 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। पीड़ित ने पास के ही गांव बरके पुर्वा निवासी दो लोगों पर चोरी का शक जताया है।
घटना के समय पीड़ित ड्यूटी पर गया था। जबकि पत्नी दूसरे कमरे में सोई थी। जिस कमरे में चोरी हुई, उस कमरे में कोई नहीं था। प्रभारी निरीक्षक विकास राय का कहना है कि जिन दो लोगों पर शक जताया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर लिया जाएगा।