फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: पत्नी के वियोग में युवक फंदे से लटका, पड़ोसियों ने बचाया

Tue, 07 Jul 2026 12:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
एरवाकटरा। थाना क्षेत्र के गांव उमरैन में सोमवार दोपहर पत्नी के वियोग में एक युवक अपने घर के पीछे टिनशेड में गमछे के फंदे से लटक गया।
विज्ञापन

गनीमत रही कि समय रहते मां की नजर उस पर पड़ गई। मां की चीख-पुकार सुनकर दौड़े मोहल्ले के लोगों ने फंदा काटकर युवक को नीचे उतारा। परिजन उसे गंभीर हालत में सैफई स्थित अस्पताल ले गए।
गांव उमरैन निवासी रामशंकर का 30 वर्षीय बेटा प्रदीप पिछले कुछ समय से गहरे अवसाद में है। परिजन ने बताया कि करीब पांच वर्ष पहले उसकी पत्नी अपनी एक साल की बेटी को लेकर दिल्ली स्थित मायके चली गई थी। पत्नी के जाने के बाद से ही प्रदीप की मानसिक स्थिति बिगड़ने लगी। उसका फर्रुखाबाद से इलाज भी चल रहा था। रविवार को मां दवा दिलाकर लाई थीं और सोमवार को यह हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे प्रदीप के पिता खेत पर काम करने गए थे। बड़ा भाई संजीव कुमार राशन लेने बाजार गया था। मां आशादेवी घर के कामकाज में व्यस्त थीं, इसी दौरान प्रदीप घर के पीछे बने टिनशेड पर पहुंचा। वहां गमछे के सहारे वह फंदे से लटक गया लेकिन फंदे की ऊंचाई कम होने के कारण उसके पैर जमीन से छू रहे थे। इसी बीच जब मां वहां पहुंची तो प्रदीप को फंदे पर लटका देख शोर मचा दिया।
इस पर आस-पड़ोस के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और फंदा काटकर उसे नीचे उतार लिया। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने इस मामले की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें