फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ मामला दर्ज

Thu, 30 Mar 2017 11:59 PM IST
औरैया
विज्ञापन
एक केंद्र पर परीक्षा देते छात्र-छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 गुरुवार को बोर्ड परीक्षा के दौरान एक केंद्र के निरीक्षण में डीआईओएस ने केंद्र व्यवस्थापक की पुत्री को परीक्षा देते पाया। इस पर केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया। वहीं एक केंद्र पर शाम की पाली में सचल दल ने छात्र को नकल करते पकड़ा।
विज्ञापन


गुरुवार को सुबह की पाली में सामाजिक विज्ञान हाईस्कूल में पंजीकृत 25066 छात्रों में से 19452 ने परीक्षा दी। 5614 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। इंटर में उर्दू विषय में पंजीकृत 175 छात्र-छात्राओं में से 45 बच्चों ने परीक्षा छोड़ दी। सुबह के समय परीक्षा शांतिपूर्ण हुई। शाम की पाली में निरीक्षण के दौरान सचल दल प्रभारी अखिलेश सिंह चौहान ने इंटर के परीक्षार्थी को किसान विद्यापीठ इंटर कालेज दिलीपपुर बरौनाकला में नकल करते पकड़ा। वहीं परीक्षा केंद्रों के नि

रीक्षण के दौरान डीआईओएस चंद्र प्रताप सिंह ने बेला के सुखवासी लाल कौशल्या देवी इंटर कालेज के केंद्र पर केंद्र व्यवस्थापक चंद्रपाल सिंह की पुत्री को पेपर देते पाया। इस पर डीआईओएस ने केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ संबंधित थाने में मुकदमा दर्ज कराया। डीआईओएस ने बताया कि चंद्रपाल सिंह को हटाकर उनके स्थान पर लुकमान सिंह टीकमपुर इंटर कालेज महू बेला के शिवराज सिंह को केंद्र व्यवस्थापक बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें