फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: भाजपा नेता पर जानलेवा हमला करने में पिता-पुत्रों पर केस

Sun, 13 Jul 2025 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल। बाबरपुर के शास्त्रीनगर निवासी भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष को शुक्रवार शाम को कार सवार लोगों ने टक्कर मार दी थी। इसके बाद उन पर जानलेवा हमला कर दिया था।
विज्ञापन


घायल पूर्व जिलाध्यक्ष के स्वास्थ्य में सुधार न होने पर शनिवार को उनको आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई से कानपुर रेफर कर दिया गया। इधर पूर्व जिलाध्यक्ष के बेटे ने गांव निवासी पिता-पुत्रों पर जानलेवा हमला व लूटपाट करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

किसान मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष आशाराम राजपूत (65) के बेटे नीरज राजपूत ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि शुक्रवार को पिता स्कूटी से पैतृक गांव पुर्वा दलपत के लिए निकले थे। किशनपुर के पास पहुंचने पर पीछे से आ रहे पुर्वा दलपत निवासी कार सवार दिनेश यादव, उनके बेटे शीलू व विवेक ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

इससे पिता सड़क पर गिर गए। तीनों आरोपियों ने पिता पर हॉकी, डंडों व धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमलावर जंजीर व 18500 रुपये भी लूट ले गए। राहगीरों ने उन्हें बेहोशी की हालत में पड़ा देख परिजनों को घटना की जानकारी दी थी।
सीओ अजीतमल एमपी सिंह ने बताया कि भाजपा नेता के बेटे की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

आशाराम राजपूत वर्तमान में किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हैं। शनिवार रात को भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सर्वेश कठेरिया, मुरादगंज मंडल अध्यक्ष हरपाल ठाकुर, यशवीर सिकरवार, विशाल शुक्ला ने हालचाल जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें