कंचौसी दिबियापुर मार्ग पर तेज रफ्तार कार के सामने अचानक बाइक सवार आ गए। इससे अनियंत्रित हुई कार पलट गई। हादसे में कार सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया।
रविवार की दोपहर कंचौसी- दिबियापुर मार्ग पर घास का पुरवा गांव के सामने तेज रफ्तार कार के सामने अचानक बाइक सवार के आ गए। चालक ने कार के अचानक ब्रेक लगाए। इससे कार अनियंत्रित होकर पलट गई। कार के खड्ड में गिरने से कार मालिक रूपेश निवासी जमालपुर अकबरपुर जिला कानपुर देहात व एक अन्य लोग घायल हो गए। घायल रूपेश ने बताया कि अकबरपुर से दिबियापुर काम से जाते समय हादसा हुआ। मौके पर मौजूद लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से चिकित्सकों ने दोनों घायलों को कानपुर रेफर कर दिया।