फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से मोबाइल की दुकान राख

Sat, 25 Mar 2017 10:52 PM IST
auraiya,amar ujala beauro
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के कस्बा कुदरकोट में एक मोबाइल की दुकान में आग लग गई। आसपास के लोगों ने दुकान मालिक को सूचना दी।  करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। तब तक दुकान जलकर राख हो गई। सूचना पर पहुंचे क्षेत्रीय लेखपाल ने जांच पड़ताल की।
विज्ञापन


कस्बा कुदरकोट में रफ ी मंसूरी की भरथना रोड पर मोबाइल की दुकान है। वह शुक्रवार की देर शाम दुकान बंद कर घर चले गए। रात में दुकान में आग लग गई। आसपास के लोगों ने आग की लपटें उठती देख दुकान मालिक को सूचना दी। दुकान मालिक ने दुकान का ताला खोला।

आसपास के लोगों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक दुकान जलकर राख हो गई थी। दुकान में रखे मोबाइल, लैपटाप तथा इलेक्ट्रानिक का सामान जलकर राख हो गया। करीब दो लाख रुपये के नुकसान की आशंका जताई गई। शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है। क्षेत्रीय लेखपाल धनवान सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। पीड़ित ने मुआवजा की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें