फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर में पीछे से घुसी कार, सात घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल (औरैया)। थाना क्षेत्र अंतर्गत पूठा के पास तेज रफ्तार कार हाईवे किनारे खड़े ट्रैक्टर में घुस गई। हादसे में कार सवार सात लोग घायल हो गए। पुलिस ने कार व ट्रैक्टर को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन

अयाना थाना क्षेत्र के सेंगनपुर निवासी मुस्लिम परिवार के साथ गुजरात से सेंगनपुर गांव आ रहे थे। रविवार देर रात उनकी कार पूठा गांव के पास हाईवे किनारे खड़े ट्रैक्टर में पीछे से घुस गई। रफ्तार तेज होने के कारण कार क्षतिग्रस्त हो गई। उसमें सवार मुस्लिम, उनकी पत्नी हसीना, अशमा बानो, रूबीना पुत्री साकिर, जजबान खान पुत्री साकिर व मध्यप्रदेश के लहार निवासी सकीब, कार चालक गुजरात निवासी छोटेलाल घायल हो गए। गश्त कर रही हाईवे पुलिस ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला और 108 एंबुलेंस से सीएचसी अजीतमल भेजा। जहां से सभी को सैफई रेफर किया गया है। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक भाग गया।
विज्ञापन

पुलिस ने ट्रैक्टर व कार को कब्जे में लिया है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें