फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैंस से टकराया बाइक सवार, सैफई ले जाते समय मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। अछल्दा थाना क्षेत्र के गांव सेऊपुर के पास रविवार देर रात बाइक सवार युवक भैंस से टकरा गया। सैफई ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

फफूंद थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत दशहरा के गांव खिरिया निवासी मुकेश कुमार (26) रविवार रात आठ बजे बाइक से अछल्दा जा रहा था। गांव सेऊपुर के पास भैंस से टकराकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने एंबुलेंस से युवक को सीएचसी अछल्दा भेजा। इस बीच अस्पताल पहुुंचे परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन

कुछ स्वास्थ्य कर्मियों ने हाथापाई का आरोप लगाया। जानकारी पर रात में ही अछल्दा थानाध्यक्ष मोहम्मद तारिक, एसआई शैलेश पांडेय पुलिस टीम के साथ अस्पताल पहुंचे। परिजनों को शांत कराया। डॉक्टरों ने गंभीर हालत में युवक को सैफई रेफर कर दिया। परिजन युवक को सैफई ले जा रहे थे, रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। मुकेश की तीन माह पहले ही शादी हुई थी। फफूंद थाना पुलिस ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें