फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत,दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल (औरैया)। अजीतमल कोतवाली क्षेत्र में जगदीशपुर के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई, जबकि दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से नाराज ग्रामीणों ने हंगामा कर हाईवे पर जाम लगाने की कोशिश की। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें शांत कराकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

शनिवार शाम लालपुरा निवासी अवनीश राजपूत अपने साथी आकाश व सोनू के साथ बाइक से भीखेपुर जा रहे थे। जगदीशपुर के पास टेंट का सामान लादकर आ रहे ट्रैक्टर चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। दुर्घटना में अवनीश की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि आकाश व सोनू गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा।
हादसे से गुस्साए लोगों ने ट्रैक्टर ड्राइवर की जमकर धुनाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से ट्रैक्टर चालक को बचाया और उसको कोतवाली ले आई। परिजनों ने बताया कि अवनीश दिल्ली में मजदूरी करता था। वह दो भाइयों में बड़ा था। मौत ही खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगाने का प्रयास किया। थानाध्यक्ष राजदेव प्रजापति ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

कार और लोडर भिड़े, दो घायल
बिधूना। कार व लोडर की टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुक्रवार देर रात बिधूना अछल्दा मार्ग पर पसुआ पुल के पास तेज रफ्तार कार की लोडर से टक्कर हो गई। कार सवार अखिलेश कुमार निवासी छिबरामऊ कन्नौज, लोडर सवार रूरूकंला निवासी अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को बिधूना अस्पताल में भर्ती कराया गया है।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें