फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक की मौत, दूसरा गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
ऐरवाकटरा (औरैया)। ननिहाल से साथी के साथ बाइक से घर लौट रहे युवक को क्षेत्र के गांव मठबंधा के पास वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

ऊसराहर थाना क्षेत्र के गांव मोहरी निवासी सुमित कुमार (23) पुत्र बालेश्वर बुधवार रात बाइक से साथी विनीश शाक्य के साथ रुरुगंज स्थित ननिहाल से गांव लौट रहा था। रास्ते में थाना क्षेत्र के अंतर्गत मठबंधा के पास अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।
रात लगभग एक बजे थाने के एसआई प्रवेंद्र कुमार गश्त करते हुए घटनास्थल पर पहुंचे। घायलों को कराहता व खून से लथपथ देख उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने सुमित को मृत घोषित कर दिया। विनीश शाक्य के सिर व हाथ में चोट आने पर उसे रेफर कर दिया। पुलिस ने बताया कि सुमित के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना की जानकारी मृतक व घायलों के परिजनों को रात को ही दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें