फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवार से टकराया बाइक सवार, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। थाना क्षेत्र अंतर्गत बेला-बिधूना मार्ग पर गुरुवार रात तेज रफ्तार बाइक सवार दीवार से टकरा गया। हादसे में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

कन्नौज थाना क्षेत्र के कुतलुपुर निवासी अभय सिंह उर्फ बउआ (27) पुत्र मुल्लन सिंह बाइक से ससुराल अछल्दा आ रहा था। गुरुवार रात लगभग साढ़े 11 बजे के करीब बेला-बिधूना मार्ग पर ब्रह्मदेव मंदिर के पास उसकी बाइक मंदिर की दीवार से टकरा गई।
विज्ञापन

हादसे में वह बुरी तरह घायल हो गया। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। घायल को बिधूना सीएचसी में भर्ती कराया। वहां कुछ देर बाद उसकी सांसें थम गईं। थाना प्रभारी शशांक राजपूत ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें