ग्राम जोरन का पुर्वा में 22 अगस्त की दोपहर छात्रा के साथ सामूहिक रेप एवं हत्या के मामले में चारों आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रेप की पुष्टि हुई है और हैंगिंग से मौत होने की पुष्टि हुई है। हालांकि सटीक जांच के लिए स्लाइड परीक्षण को के लिए सैंफई मिनी पीजीआई भेजी गई है।
ग्राम जोरन का पुर्वा में शनिवार दोपहर में छात्रा का शव पेड़ पर लटकता मिला था। परिजनों ने गांव के तीन युवकों अजब सिंह, रिंकू, अनिल कुमार एवं असेनी के पवन कुमार समेत कुल चार युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या का अपराध पंजीकृत कराया था।
पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेजा था। घटनास्थल मुआयना करने पर पुलिस को घटनास्थल पर रिंकू का मोबाइल बरामद हुआ था।
सीओ जीडी मिश्रा का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में छात्रा के साथ रेप की पुष्टि हुई है। साथ ही मौत का कारण हैंगिंग आया है। आत्महत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों का सहारा लिया जाएगा। इसके साथ ही दुष्कर्म की सटीक जांच के लिए स्लाइड परीक्षण के लिए मिनी पीजीआई सैंफई भेजी गई है।
उनका कहना है कि आत्महत्या का हत्या का खुलासा तभी हो सकता है। जब कि कोई आरोपी पकड़ा जाए। खुलासे के लिए रिंकू का पकड़ा जाना अति आवश्यक है, क्योंकि घटनास्थल पर रिंकू का मोबाइल मिला है। वही घटना की हकीकत बयां कर सकता है।
इधर, पुलिस का मानना है कि किसी युवक के साथ छात्रा के अफेयर एवं शारीरिक संबंध बनाते समय किसी व्यक्ति द्वारा देख लेने पर आत्महत्या या फिर प्रेमी के साथ अधिक युवकों द्वारा सामूहिक रेप जैसी दिशाओं में भी पड़ताल की जा रही है।