फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: मथुरा के लिए मई में बस की सौगात

Thu, 10 Apr 2025 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
डिपो से रवाना होने के लिए खड़ी बसें। - फोटो : डिपो से रवाना होने के लिए खड़ी बसें।
विज्ञापन
औरैया। रोडवेज डिपो रूटवार यात्रियों को सुविधा देने का रोडमैप बना रहा है। इसके लिए पहले चरण में मई माह में मथुरा के लिए बस सेवा शुरू करने की तैयारी की गई है।
विज्ञापन

इसके लिए दिबियापुर बस अड्डा होकर मथुरा के लिए बस चलेगी। बस संचालन की यह विशेष कवायद पिछले दिनों परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के निरीक्षण के बाद शुरू की गई है।
औरैया समेत पड़ोसी जनपदों के यात्रियों का बहुतायत में मथुरा आना-जाना होता है। इसे लेकर अक्सर बस संचालन की मांग उठती रही है। वहीं पिछले दिबियापुर बस अड्डे पर परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने निरीक्षण किया था। जिसमें मथुरा रूट पर बस चलाने की मांग की गई थी। इस पर उन्होंने जल्द ही सुविधा देने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन

ऐसे में औरैया रोडवेज डिपो की ओर से मथुरा के लिए बस चलाने की तैयारी की गई है। मई माह से बस चलनी है। रूट के तौर पर औरैया से चली बस दिबियापुर बस अड्डे होकर मथुरा को जाएगी। वहीं इसी के साथ आगरा व दिल्ली रूट पर भी बसों को चलाने की तैयारी बनाई गई है।
एआरएम अपर्णा मीनाक्षी ने बताया कि कुछ विशेष रूटों पर बसों को चलाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए यात्रियों की संख्या का आकलन किया जा रहा है। चालक-परिचालकों से इस संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें