फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: 30 घंटे बाद भी नहीं बदला फुंका ट्रांसफार्मर

Wed, 15 Jul 2026 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो -37- फुंका ट्रांसफार्मर। संवाद
विज्ञापन
बेला। विद्युत उपकेंद्र कैथावा के गांव जरावन में लगा ट्रांसफार्मर सोमवार दोपहर 12 बजे फुंक गया। इसके बाद ग्रामीणों ने अवर अभियंता को जानकारी दी लेकिन मंगलवार रात तक बिजली नहीं आई। उनका कहना है कि 30 घंटे बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि एक ठेकेदार द्वारा उनसे रुपये की मांग की गई और कहा गया की रुपये देने के बाद ट्रांसफार्मर बदल दिया जाएगा। ट्रांसफार्मर फुंकने से करीब 600 की आबादी को गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। गांव निवासी चेतराम, बदन सिंह, रामू शाक्या, अशोक संखवार, बालिस्टर कठेरिया, संजीव सविता, राजेश कठेरिया, रमेश कुमार ने बिजली बहाल करने की मांग की।
राजेश कुमार, रामपाल, रमाकांत पाठक, सत्यम पाठक, रामनरेश संखवार, बबोल दीक्षित, रामजीवन, नीलू ने जल्द ट्रांसफार्मर दुरुस्त किए जाने की मांग की है। विद्युत विभाग के अवर अभियंता प्रवीन कुमार ने बताया कि कई बार ट्रांसफार्मर मंगाने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया गया लेकिन अभी तक नहीं आ पाया। रुपये की मांग पर कहा कि उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें