फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने उड़ाया दस लाख का माल

Mon, 11 May 2015 11:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
पीछे से सीढ़ी लगाकर घर के अंदर घुसे चोरों ने लाखों रुपये का सामान, जेवर और नगदी पार कर दी। वारदात के समय घर में कोई नहीं था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फील्ड यूनिट टीम की मदद से घर से नमूने लिए हैं। पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है। मकान मालिक के पुत्र ने बताया कि चोर दस लाख से अधिक का सामान ले गए हैं।
विज्ञापन

 
बान बाजार रेलवे क्रासिंग के निकट ठाकुर अमर सिंह का मकान है। उनकी पत्नी रुक्मिणी देवी अपनी बेटी का इलाज कराने कानपुर गईं थी। घर में कोई नहीं था।

रविवार की रात घर के पीछे सीढ़ी लगाकर चोर आंगन में पहुंच गए। कमरे का ताला तोड़कर चोर अंदर घुस गए। चोरों ने सेफ का ताला तोड़कर उसमें रखे जेवर और नगदी उठा ले गए। चोर घर में रखा सूटकेस भी साथ ले गए। खेतों में ले जाकर सूटकेस तोड़कर उसमें रखा सामान उठा ले गए और सूटकेस फेंक दिया।

सुबह खेतों की ओर जा रहे ग्रामीणों को कपड़े और सूटकेस पड़ा दिखाई दिया तो आसपास के लोगों को सूचना दी गई। लोगों ने छानबीन की तो अमर सिंह के घर पीछे सीढ़ी मिली।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। चोरी की सूचना मिलते ही कंचौसी चौकी इंचार्ज कैलाश नारायण नागर, एसआई महेशचंद्र यादव, प्रभुदयाल समेत अन्य सिपाही मौके पर पहुंच गए।

पुलिस से चोरी की सूचना मिलते ही कानपुर से रुक्मिणी देवी अपने पुत्र विनोद के साथ आईं। विनोद ने पुलिस को बताया कि घर से 10 लाख से अधिक कीमत का सामान चोरी हुआ है।

पुलिस की सूचना पर दोपहर बाद कानपुर देहात से फिंगर प्रिंट की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घर के दरवाजे, ताले, अलमारी और अन्य स्थानों से नमूने संकलित किए। पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें